Thursday, January 10, 2019

Episode -15 अग्नि तत्व प्रथम का आकार और स्वभाव

Episode - 15
अग्नि तत्व प्रथम का आकार और स्वभाव

      अग्नि तत्व प्रथम की हथेली का आकार लम्बाई की अपेक्षा चौड़ाई ज्यादा होती है ऐसी हथेली को देखने से ही ये हथेली चोड़ी चोड़ी दिखती है और अगर इसके प्रतिशत की बात करे तो ये 101% से ऊपर की जो हथेलियां होती है वो अग्नि तत्व प्रथम की हथेली होगी लेकिन ऐसी हथेली अभ्यास में बहुत कम देखने मे आती है।

      अग्नि तत्व प्रथम की हथेली वाले जातक का स्वभाव राजा के जैसा होता है और किसी के अधीन रह कर काम करना बहुत मुश्किल होता है, ऐसे जातक बहुत जोशीले और गुस्सैल होते है और अमूमन ऐसे जातकों का गुस्सा जायज ही होता है, ऐसे जातक में देश भक्ति भी कूट कूट कर भरी होती है और अपने देश, धर्म, समाज और परिवार के लिए कोई भी व्यक्ति अगर उलटा पुल्टा बोलते है तो ऐसे जातक उसकी जबान खिंचने की भी ताकत रखते है, ऐसे जातक बहुत ज्यादा निडर और साहसी होते है और डर क्या होता है ऐसे जातकों को पता भी नहीं रहता है।

      अग्नि तत्व प्रथम वाले जातक बहुत उतावला होते है, परोपकारी होते है और दूसरों को तकलीफ में देख कर उनकी मदद के लिए कूद पड़ते है बिना परिणाम की चिंता किये, ऐसे जातक प्रशासनिक कार्यों में माहिर होते है, और बड़े बड़े मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा से इन्हें सम्मानित किया जाता है, ऐसे जातक पढ़ने में और जिस किसी काम को हाथ मे लेते है उसमें ये अव्वल रहते है, ऐसे जातक बहुत ज्यादा मेहनती होते है अपने सभी काम ये जल्द से जल्द खत्म कर देना चाहते है।

      अग्नि तत्व प्रथम के जातक के पास उच्च आत्म विश्वास होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी इतनी अच्छी होती है कि कोई भी बीमारी इन्हें छू भी नहीं सकती बस पित के कुछ रोगों से ये जरूर थोड़े बहुत परेशान रहते है, ऐसे जातक खूबसूरत भी बहुत होते है इनके चेहरे के सभी नक्श तीखे तीखे होते है और साथ ही साथ शरीर भी गंठिला और मजबूत डील डोल वाला होता है, ऐसे जातक की पिता से, मुखिया से और बोस से बहुत अच्छी बनती है और अगर किसी कारणवश इनकी नहीं बनती तो ये इनके नीचे काम नहीं कर सकता और अपना अलग ही कुछ करेगा, ऐसे जातकों को अपने जन्म से पूर्व दिशा में बहुत अच्छा लाभ मिलता है।

      अग्नि तत्व प्रथम के जातक सक्रिय राजनीति का हिस्सा होते है और बचपन से ही नेतृत्व की बहुत जोरदार क्षमता होती है इनके पास, लोगों से काम करवाने की बहुत अच्छी कला भी इनके पास होती है, ऐसे जातकों को अपने विषय में बहुत गहरा जुनून होता है और अपने काम के लिए कुछ भी कर सकते है, ऐसे जातक अपने जीवन में बहुत अच्छी प्रसिद्धि पाते है और राजकीय सम्मानों से भी इनका बहुमान किया जाता है, ऐसे जातक बहुत शूरवीर होते है हर क्षण, हर पल ये मुसीबत में फँसे लोगों की मदद करने में तैयार रहते है और ऐसे जातकों को अपने जन्म स्थान से दूर या प्रदेश में भी बहुत सफल होते देखा गया है।

      ऐसे जातक अगर गर्म देशों या शहरों में निवास करते है तो उन्हें काफी परेशान होना पड़ता है, इन्हें गर्मी बिल्कुल सहन नहीं होती है और पसीने के भी दुर्गंध आती है, और अगर ये बहुत ज्यादा गर्मी में कुछ काम करते रहते है तो इनके नाक से खून के गिरने की भी परेशानी रहती है।


No comments:

Post a Comment