आकाश तत्व द्वितीय की हथेली का आकार और स्वभाव
लंबी और चौड़ाई ली हुई हथेली आकाश तत्व द्वितीय की हथेली का आकार होता है और जैसे जैसे हथेली की चौड़ाई बढ़ती जाती है वैसे वैसे अग्नि का प्रभाव बढ़ता जाता है और जैसे जैसे अग्नि का प्रभाव बढ़ता है वैसे वैसे नकारात्मकता बढ़ती है
आकाश तत्व द्वितीय की हथेली वाले जातक बहुत जोशीले, गुस्सैल और आक्रामक होते है, छोटी छोटी बातों में इन्हें बहुत तेज और बहुत तेजी से गुस्सा आता है, ऐसा जातक बहुत उतावला, झूठा और मजाकिया होता है, दिखावा करने में, आडंबर करने में और रूप बदलने में इन्हें महारथ हासिल होती है, ऐसे जातकों का बोला गया झूठ पकड़ना बहुत मुश्किल होता है।
ऐसे जातक के पास उच्च आत्म विश्वास होता है, बहुत निडर और साहसिक भी होते है, ऐसे जातक बहुत अच्छे डांसर भी होते है, ऐसे जातक वाणी के भी जादूगर होते है लेकिन थोड़ा जोर से बोलने की इनको आदत रहती है,
सजना सँवरना, ऊंचा रहन सहन, ऊंचा खान पान, और ऊंचे और महँगे फैशन के शौकीन होते है, बहुत फिजूल खर्ची होते है, ऐसे जातक खुद को हमेशा सुर्खियों में बनाये रखना चाहते है लोगों को अपनी और आकर्षित करके रखना चाहते है, लोगों को बेवकूफ बनाना, बोतल में उतारना इनके बांय हाथ का खेल है।
ऐसे जातक में कामोतेजनाएँ बहुत ज्यादा होती है जिसकी वजह से ये अपने चरित्र को भी नहीं संभाल पाते है, लोगों को धमकाना या धमकाने की अंदाज में बात करना, बेईमान, स्वार्थी, लोभी और लालची होते है और ऐसे लोगों का विश्वास करना खतरे से खाली नहीं है ऐसे जातक अपने फायदे के लिए ये किसी का भी नुकसान कर सकते है, बदतमीज और खाने पीने के पेटू होते है, ऐसे जातकों का चरित्र भी संदिग्ध होता है, मानसिक उथल पुथल और मानसिक परेशानियाँ भी चलती रहती है, बहुत चंचल होते है, और चंचलता और अस्थिरता इनके जीवन का हिस्सा होते है।
ऐसे जातक बहुत मेहनती भी होते है लेकिन इनको इनकी मेहनत के हिसाब से इनको पारिश्रमिक भी नहीं मिलता है, बहुत विस्फोटक होते है, नास्तिक होते है।
ऐसे जातक गैर कानूनी काम, राष्ट्र विरोधी काम, आतंकवादी, बलात्कार, वेश्या, और बहुत निर्दय भी हो सकते है लेकिन ये स्थिति जैसे जैसे हथेली की चोड़ाई बढ़ेगी वैसे वैसे उसकी नकारात्मकता बढ़ेगी।
No comments:
Post a Comment