Episode - 11 आकाश तत्व प्रथम की हथेली का आकार और स्वभाव
आकाश तत्व प्रथम की हथेली का आकार लंबा और किंचित चौड़ाई लिए हुए होता है और 76%-81% की हथेली होती है।
ऐसे जातक आकर्षक होते है, मनमौजी और जिंदादिल होते है, दिखने में भी सुंदर होते है, इन जातकों के प्रति लोगों का एक मोह होता है या यूं कहें कि लोग इनकी तरफ सम्मोहित होते है, ऐसे जातक सुकुमार या बहुत नाजुक होते है, चरित्र के प्रति तटस्थ और चरित्रवान होते है, ऐसे जातक चंचल होते है, और मानसिक चंचलता भी बनी रहती है और जब भी इनकी मानसिक चंचलता बढ़ती है तो जातक का स्वभाव एक दम रूखा रूखा लगने लगता है, ऐसे जातक बहुत किफायती भी होते है और बहुत सोच विचार कर ही पैसे खर्चते है और कम पैसों में बहुत अच्छा काम करने की भी क्षमता होती है, साथ ही साथ ऐसे जातक एकदम ही निस्वार्थी होते है और किसी से भी किसी तरह का ऐसे जातक स्वार्थ नही रखते है।
अगर ऐसी जातक महिला है तो शुद्ध प्रेमिका, शुद्ध पत्नी होती है, और बहुत अच्छी गृहणी होती है, इन्हें घर के काम, चूल्हा चोंका, बच्चो को पालना, पति और परिवार की सेवा में आनंद आता है, इन्हें किसी तरह की नाम कमाने की लालसा नही होती है और न ही कुछ करने की या आगे बढ़ने की भावना होती है बस ये अपनी जिंदगी में, ग्रहणी जीवन में बहुत खुश होती है।
ऐसे जातक शुद्ध प्रेमी/प्रेमिका और शुद्ध पति/पत्नी होते है और प्रेम के प्रति समर्पण की भावना होती है, और अपने प्रेम के लिए जान तक देने को तैयार रहते है, साथ ही साथ ऐसे जातक बहुत चरित्रवान होते है, सजना – सँवरना और श्रृंगार करना इनके जीवन का हिस्सा होता है लेकिन जितना अच्छा लगे उतना ही करते है, ऐसे जातक दिखावे पे भी बहुत विश्वास करते है, और अपनी तारीफ़ सुनने पे इन्हें आनंद आता है, ऐसे जातक ईर्षालु भी होते है, ऐसे जातक बहुत सहनशील होते है और अपनी परेशानियों से जूझते रहना का भी बड़ा हौसला होता है और सहन साक्ति की बहुत अच्छी मिसाल होते है।
ऐसे जातकों को गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है और बहुत जल्दी चला भी जाता है, आवेग और कामोतेजनाएँ भी संयमित रहती है, ऐसे जातक बहुत सफाई से और तरीके बद्ध ढंग से अपना काम करते है, हर काम को एक व्यवस्थित ढंग से करते है और साफ सफाई और स्वछता के प्रति भी सजग रहते है, कुछ भी करेंगे वो व्यवस्थित और अच्छा लगे उसी तरीके से करेंगे, ऐसे जातक हमेशा अपने जीवन को आगे से आगे प्लान करता रहता है उनके विषय मे लगातार चिंतन और मंथन करते रहते है, सुख सुविधाओं को ले कर भी ऐसे जातक आगे से आगे हमेशा अपडेट रहते है और उन्हें इस्तेमाल कर जीवन को सरल बनाने की कोशिस करते रहते है।
ऐसे जातको का रहन सहन और खान पान बहुत ऊंचा और बहुत अच्छा होता है ऐसे जातक अपने रहन सहन और खान पान को ले कर हमेशा जागरूक रहते है।
कला के क्षेत्र में भी ऐसे जातक अग्रणी रहते है ये अपने हाथों से कागज पे, लकड़ी पे, पत्थरों में, मिट्टी में या कला के कोई भी रूप में जान डाल सकते है।
ऐसे जातकों को उच्च रहन–सहन और सुख सुविधाओं की तरफ आकर्षित रहते है, सजा धजा घर, साफ सुथरे और अच्छे कपड़े, गाड़ी घोड़े सब कुछ अच्छा और बेहतर चाहिए।
ऐसे जातकों का बहुत अच्छा मान सम्मान और प्रतिष्ठा होती है और अकसर लोग इनकी सहन शक्ति और बहुत अच्छे स्वभाव की वजह से लोग इनकी तारीफ करते है।
No comments:
Post a Comment