Tuesday, December 4, 2018

Episode - 07 - नाखून के प्रकार का परिचय

Episode - 07 - नाखून के प्रकार का परिचय

।।जय माता दी।। दोस्तों

आज नाखून के प्रकार और उनके तत्वों के बारे में चर्चा करेंग या यूं कहूँ की आज आपका, मैं नाखून के प्रकार से परिचय कराऊंगा

मैं डॉ विवेक सुराना, आपका एक बार फिर मेरे Youtube Channel, Micro Palmistry पे हार्दिक स्वागत है।
यदि आप Micro Palmistry - तत्व हस्तरेखा को जानना चाहते है, समझना चाहते है और Micro Palmistry - तत्व हस्तरेखा सीखना चाहते है तोे Videos को लाइक करे, शेयर करे और चेन्नल को Sabuscribe करे।

मेरे चेन्नल को इतना अच्छा Response देने के लिए मैं मेरे सभी दोस्तों का तहदिल से शुक्रगुजार हूं।
अंगुलियों के नाखून भी इनके आकार और रंगों के हिसाब से अलग अलग होते है और ये अलग अलग नाखून भी जातक की प्रकृति में परिवर्तन करते है

और जातक के प्रकृति के इस परिवर्तन को समझने के लिए आपको सूक्ष्म से सूक्ष्म बातो पे ध्यान देना होगा और सूक्ष्मता की कड़ी में नाखून को समझना बहुत जरूरी है

आइये इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए नाखून के प्रकार को समझते है।

साथ ही साथ एक बहुत महत्वपूर्ण आपको बात बता दु, नाखून के आकार, रंग और प्रकार का महत्व बीमारियों को समझने में भी बहुत जरूरी है और अगर कोई दोष, नाखून तक पहुंच गया है तो उस रोग के इलाज के लिए आपको बहुत परिश्रम करना पड़ेगा।

सबसे पहले जानेंगे कि कितने प्रकार के नाखून अभ्यास में देखने मे आते है
चिकने नाखून
रूखा और नालीदार नाखून (रोगी)
आगे से चमड़ी में धसे हुए नाखून
आगे से ऊपर उठा हुआ नाखून
रूखा सूखा नाखून (रोगी)
आगे की तरफ मुड़े हुए नाखून (शेर के नाखून की तरह)
परतों से बना हुआ नाखून
नालीदार नाखून (रोगी)
कछुये की पीठनुमा उभरा हुआ नाखून
नाखून का बहुत कमजोर होना बार बार चटकना या टूटना (रोगी)
मिश्रित नाखून

लगभग ऊपर लिखे हुए नाखून अभ्यास में देखने मे आते है और नाखून से भी जातक के रोग और उसके इलाज में कितना समय लगेगा बताया जा सकता है।

आइये अब इन नाखून के प्रकारों को और उनके तत्व संबंधों को समझने की कोशिस करते है, कोनसे प्रकार के नाखून से जातक की प्रकृति में क्या परिवर्तन आएगा उन्हें तत्वों से बड़ी आसानी से समझा जाएगा।

नाखून के प्रकारों को मैं आपको तत्वों के क्रम से बताऊंगा और आपको भी इन्हें तत्वों के क्रम में ही याद रखना है ताकि आगे आने वाले अध्यायों में आपको आसानी रहे।

आकाश तत्व - चिकने नाखून
आकाश तत्व - रूखा और नालीदार नाखून (रोगी)
वायु तत्व - आगे से चमड़ी में धसे हुए नाखून
वायु तत्व - आगे से ऊपर उठा हुआ नाखून
वायु तत्व - रूखा सूखा नाखून (रोगी)
अग्नि तत्व - आगे की तरफ मुड़े हुए नाखून (शेर के नाखून की तरह)
अग्नि तत्व - परतों से बना हुआ नाखून
अग्नि तत्व - नालीदार नाखून (रोगी)
जल तत्व -  कछुये की पीठनुमा उभरा हुआ नाखून
जल तत्व - नाखून का बहुत कमजोर होना बार बार चटकना या टूटना (रोगी)
पृथ्वी तत्व - मिश्रित तत्व

ये तत्वों का और नाखून के प्रकार का संबंध बताया है और इसे मैं आपको कुछ उदाहरणों से और भी अच्छे से क्लियर कर दु

जैसे किसी जातक का नाखून रूखा सूखा है तो ऐसे जातक का वायु तत्व कुपित होगा और वात जनित भयनकरो रोगों से पीड़ित होने की संभावना है।

जैसे किसी जातक का नाखून आगे की तरफ मुडा हुआ है (शेर के नाखून की तरह) तो ऐसे जातक में अग्नि तत्व का प्रभाव जातक में ज्यादा होगा और आक्रमकता बहुत ज्यादा होगी।


दूसरे Episode में सबसे पहले मैं बात करूंगा अंगुलियों के परिचय की, 


आज के Episode में मैने आपका अंगुलियों से परिचय करवाया और अगले Episode में मैं अंगुलियों के पौर और पौरो के तत्व संबंध पे बारे में चर्चा करूंगा।

यदि आप Micro Palmistry - तत्व हस्तरेखा  को समझना चाहते हैं, और उसकी गहराई नापने चाहते हैं और तत्व हस्तरेखा को सीखना चाहते है तो फिर मेरे Youtube Channel को Episode wise देखे ताकि आपको Micro Palmistry - तत्व हस्तरेखा धीरे धीरे समझ आने लगे और मेरी भी येही इच्छा है कि मैं Micro Palmistry - तत्व हस्तरेखा को इतनी सरल भाषा मे समझाओ ताकि इसे सामान्य से सामान्य और एकदम नए लोग भी Micro Palmistry - तत्व हस्तरेखा को सिख सके

अगर आप Micro Palmistry - तत्व हस्तरेखा को सीखना चाहते है तो मेरे Channel को जरूर subscribe करे और साथ ही साथ Bell पे जरूर Click करे ताकि आपको Video Upload होते ही आपको Video की जानकारी मिल जाये।

।।जय माता दी।।







No comments:

Post a Comment